पाकिस्तानी गेंदबाजों पर डीकॉक का तूफान, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अंदाज में वापसी की। पहले मैच में हार झेलने के बाद प्रोटियाज टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान पाकिस्तान को उसके ही मैदान पर 8 विकेट से मात दी और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।

इसके बाद साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 123 रन की पारी खेली और टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई। डीकॉक ने अपनी पारी में 119 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 8 चौके लगाए। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बेखौफ अंदाज में प्रहार किए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। यह पारी पाकिस्तान की सरज़मीं पर डीकॉक का पहला वनडे शतक था, जबकि उनके करियर का यह 22वां वनडे सेंचुरी बन गया।

डीकॉक ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए बनाया बड़ा कीर्तिमान

वनडे में सबसे कम पारियों में 22 शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में डीकॉक अब एबी डिविलियर्स से आगे निकल गए। डीकॉक ने ये कमाल 157 पारियों में किया जबकि एबी ने ये 186 पारियों में किया था। इस लिस्ट में हाशिम अमला पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 126 पारियों में ही 22 शतक लगा दिए थे।

वनडे में सबसे कम पारियों में 22 शतक लगाने वाले बैटर्स

126 – हाशिम अमला
143 – विराट कोहली<br>153 – डेविड वार्नर
157 – क्विंटन डी कॉक
186 – एबी डिविलियर्स
188 – रोहित शर्मा<br>206 – सचिन तेंदुलकर
220 – सौरव गांगुली
261 – रिकी पोंटिंग/क्रिस गेल

डीकॉक ने क्रिस गेल को पछाड़कर हासिल किया खास मुकाम

वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्विंटन डीकॉक अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। डीकॉक ने वनडे में बतौर ओपनर केवल 154 पारियों में 22 शतक जड़ने का शानदार कारनामा किया है, जबकि क्रिस गेल ने यह उपलब्धि 241 पारियों में हासिल की थी। इस सूची में शीर्ष पर हाशिम अमला मौजूद हैं, जिन्होंने महज 123 पारियों में बतौर ओपनर 22 शतक लगाकर यह अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

वनडे में बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 22 शतक लगाने वाले बैटर्स

123 – हाशिम अमला
124 – रोहित शर्मा
132 – सचिन तेंदुलकर
151 – डेविड वार्नर
154 – क्विंटन डी कॉक
241 – क्रिस गेल
307 – सनथ जयसूर्या

डीकॉक ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए बनाया नया रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर खेलते हुए सबसे कम पारियों में 22 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्विंटन डीकॉक अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। डीकॉक ने यह उपलब्धि केवल 154 पारियों में हासिल की, जबकि रिकी पोंटिंग ने ऐसा करने में 234 पारियां खेलीं और अब वह इस सूची में सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। इस खास सूची में शीर्ष पर हाशिम अमला का नाम दर्ज है, जिन्होंने सबसे कम पारियों में यह अद्भुत मुकाम हासिल किया था।

किसी भी बैटिंग क्रम पर सबसे कम पारियों में 22 वनडे शतक लगाने वाले बैटर्स

123 – हाशिम अमला (सलामी बल्लेबाज)
124 – रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज)
132 – सचिन तेंदुलकर (सलामी बल्लेबाज)
133 – विराट कोहली (नंबर 3)
151 – डेविड वार्नर (सलामी बल्लेबाज)
154 – क्विंटन डीकॉक (सलामी बल्लेबाज)
234 – रिकी पोंटिंग (नंबर 3)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here