WPL 2026: दीप्ति शर्मा पर UP वॉरियर्स का बड़ा फैसला, हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी

0

नई दिल्ली: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के समापन के बाद अब सबकी नज़रें महिला प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन पर टिकी हैं। आगामी सीजन के लिए मेगा प्लेयर ऑक्शन की तैयारी चल रही है, और सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बीच सबसे चौंकाने वाला फैसला यूपी वॉरियर्स की ओर से आया, जिन्होंने टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया। फ्रेंचाइज़ी के इस कदम पर टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी अपना बयान दिया है और इसके पीछे की वजह बताई है।

बेहतर संयोजन के लिए ऑक्शन में बड़ा पर्स रखना जरूरी: अभिषेक नायर

यूपी वॉरियर्स टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने फ्रेंचाइजी की तरफ से लिए गए फैसले को लेकर जियो हॉटस्टार पर दिए अपने बयान में कहा कि रिटेंशन को लेकर फैसला लेना हमेशा कठिन होता है, क्योंकि आपको कई अच्छे खिलाड़ियों को छोड़ने का फैसला लेना पड़ता है, लेकिन मेरी नजर फ्रेंचाइजी ने ये निर्णय इस वजह से लिया ताकि वह मेगा ऑक्शन में अच्छे पर्स के साथ जाना चाहते हैं। अधिक पैसे होने से हमें इन प्लेयर्स को फिर से जहां अपनी टीम में शामिल करने का मौका होता है तो वहीं ऑक्शन में कई और बड़े खिलाड़ियों को ले सकते हैं। हमारे पास आरटीएम की सुविधा भी मौजूद रहेगी। हमें ऐसी टीम बनाने पर ध्यान देना है जो इस चैंपियनशिप को जीत सके, इसलिए ये फैसला सही है या गलत इस तरह की कोई सोच नहीं है।

श्वेता सहरावत बनीं UP वॉरियर्स की इकलौती रिटेन खिलाड़ी

WPL 2026 के मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्स ने अपनी रिटेन लिस्ट में केवल एक नाम शामिल किया है — श्वेता सहरावत। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 50 लाख रुपये में बरकरार रखा है। अब टीम को ऑक्शन के दौरान 4 आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी के समय कुल 14.5 करोड़ रुपये की पर्स राशि होगी, जो सभी टीमों में सबसे अधिक है। WPL का यह मेगा प्लेयर ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here