एनएसटी न्यूज, भोपाल। भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट क्याकिंग और केनोइंग खिलाड़ी स्वर्गीय विष्णु रघुनाथन और स्वर्गीय अनंत कृष्णन के असमय निधन ने खेल जगत को गहरा आघात पहुंचाया है। दोनों खिलाड़ियों की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर पूरे देश का क्याकिंग और केनोइंग समुदाय शोक में है। मध्य प्रदेश क्याकिंग एवं केनोइंग परिवार सहित भारतभर के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल से जुड़े संगठन इस दुखद घटना को खेल जगत की अपूरणीय क्षति मान रहे हैं। खिलाड़ियों की आत्मा की शांति के लिए 10 नवंबर 2025 को भोपाल स्थित छोटे तालाब पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्याकिंग एवं केनोइंग संघ, मध्य प्रदेश अकादमी खेल विभाग, भारतीय खेल विकास प्राधिकरण, मध्य प्रदेश पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी, पायनियर स्पोर्ट्स क्लब और शहर के अन्य क्लबों के खिलाड़ियों, कोचों और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी उपस्थित खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दोनों दिवंगत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद पुष्प अर्पित किए गए और कैंडल जलाकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। कार्यक्रम में मौजूद साथियों ने कहा कि विष्णु रघुनाथन और अनंत कृष्णन ने देश का मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, और उनका जाना क्याकिंग एवं केनोइंग समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।
भारतीय नेवी के क्याकिंग खिलाड़ी विष्णु रघुनाथन और अनंत कृष्णन को भोपाल में भावपूर्ण श्रद्धांजलि
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

