एलएनसीटी में आरजीपीवी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत, भोपाल और इंदौर महिला फाइनल में

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी कैंपस रायसेन रोड में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तहत आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल महिला और पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत सोमवार को हुई। उद्घाटन डॉ. अनुपम चौकसे, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. वी. एन. भरतरिया, डॉ. अमितबोध उपाध्याय, डॉ. मुकेश नरोला, आर. के. शर्मा और पंकज जैन की उपस्थिति में हुआ। शुरुआत में खिलाड़ियो और ऑफिशियल्स ने आरजीपीवी खेल परिवार के स्वर्गीय विजय पांडे को श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता में आरजीपीवी के सात पुरुष और छह महिला नोडल से लगभग 160 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सागर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर शामिल हैं। महिला वर्ग के मुकाबलों में जबलपुर ने ग्वालियर को 2-0 और उज्जैन ने सागर को 2-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में इंदौर ने जबलपुर को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल ने उज्जैन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में उज्जैन ने सागर को 2-0, ग्वालियर ने रीवा को 2-0 और जबलपुर ने इंदौर को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता सचिव पंकज जैन ने बताया कि फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण मंगलवार को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here