26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सम्राट राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, भारत 13 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली. काहिरा में जारी वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के युवा निशानेबाज सम्राट राणा ने सोमवार को चमकदार प्रदर्शन किया। करनाल के सम्राट ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 243.7 अंक जुटाकर गोल्ड मेडल जीता। चीन के हू काई ने समान अंक के बावजूद सिल्वर लिया और भारत के वरुण कुमार ने ब्रॉन्ज हासिल किया। भारत के लिए यह दिन खास रहा क्योंकि शूटिंग टीम ने कुल दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता। इससे भारत की मेडल टैली 13 तक पहुंच गई है, जिनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। अभी भारत दूसरे स्थान पर है।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर और ईशा सिंह फाइनल तक पहुंची लेकिन मेडल से चूक गईं। मनु का रिद्म मजबूत था, लेकिन 14वें शॉट में 8.8 का स्कोर उन्हें सातवें स्थान पर ले गया। वे 139.5 अंकों के साथ बाहर हो गईं। ईशा ने शुरुआत में 10.7 जैसी मजबूत शूटिंग की, लेकिन 14वें शॉट में 8.4 अंक ही जुटा सकीं और छठे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में चीन की याओ कियानक्सुन ने 243.0 अंकों के साथ गोल्ड जीता। हांगकांग-चीन की हो चिंग शिंग ने 241.2 के साथ सिल्वर और चीन की वेई कियान ने 221.4 अंक के साथ ब्रॉन्ज लिया। टीम इवेंट में भारत को सांत्वना मिल गई। ईशा सिंह, मनु भाकर और विश्व नंबर-1 सुरुचि इंदर सिंह ने 1740 अंक बनाकर सिल्वर जीता। ईशा ने क्वालीफिकेशन में 583 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया और एक सीरीज में परफेक्ट 100 भी लगाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles