बीडीसीए U-15 में भोपाल A की जीत, U-22 में सेंचुरियन अकादमी ने 113 रन से बाजी मारी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की दो अलग-अलग आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में  रोमांचक मुकाबले हुए। U-22 बॉयज टूर्नामेंट में सेंचुरियन अकादमी ने ए सी ई अकादमी को 113 रन से हराया, जबकि U-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में भोपाल A ने भोपाल B पर 59 रन से जीत दर्ज की।  ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर खेले गए U-22 मैच में सेंचुरियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 49.3 ओवर में 272 रन बनाए। टीम की ओर से कुश राजपूत ने 95 रन, आलिफ हसन ने 61 रन और सौरभ वर्मा ने 39 रन जोड़े। ए सी ई की ओर से आदित्य सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि आयुष, विशाल और यमन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ए सी ई अकादमी 35.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। यमन द्विवेदी ने 79 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। सेंचुरियन की ओर से आलिफ हसन ने 4 विकेट, सौरभ वर्मा ने 3 विकेट और मोहम्मद अफ्फान ने 2 विकेट लिए। इसी तरह सीहोर मैदान पर U-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में भोपाल A और भोपाल B आमने-सामने हुए। भोपाल B ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भोपाल A ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। प्रखर सिंह ने 78 और आर्यवीर मेघवानी ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भोपाल B से अर्णव साहू ने 2 विकेट लिए, जबकि राघव और विराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल B की पूरी टीम 34.3 ओवर में 115 रन पर आउट हो गई। नीर यादव ने 30 रन बनाए। भोपाल A की ओर से लक्ष्य और वेदांत ने 3-3 विकेट और केविन ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here