आराध्या पोरवाल ने जीता जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उज्जैन की होनहार स्क्वैश खिलाड़ी आराध्या पोरवाल ने चेन्नई में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) में स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या को बधाई देते हुए कहा, “बेटी आराध्या ने उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।” उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि आराध्या ने मेहनत और अनुशासन से सफलता का नया मानदंड स्थापित किया है। आराध्या जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग नंबर-1 पर हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें चैंपियन बनाया। उज्जैन की आराध्या, दिल्ली में पदस्थ पुलिस उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी हैं। उनकी उपलब्धि पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी शुभकामनाएं दीं। आराध्या ने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, जिनमें एशियन जूनियर चैंपियनशिप का कांस्य और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 में स्थान शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here