एनसीसीसी ने 47 रनों से दर्ज की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी ग्रुप द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को एनसीसीसी ने सेंट माइकल अकादमी को 47 रनों से हराया। एनसीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 358 रन बनाए। पवन निर्वाणी ने आतिशी शतक जड़ते हुए 166 रन बनाए, जबकि मोहित झाबा ने 131 और नवीन सिंह ने 30 रन जोड़े। सेंट माइकल की ओर से मधुर सेठ ने 2 विकेट लिए, जबकि अली ज़ैदी और अजहर महमूद ने 1-1 सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट माइकल अकादमी की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 311 रन ही बना सकी। सचिन राव ने 72, आयुष यादव ने 50 और आशु शेख़ ने 49 रनों का योगदान दिया। एनसीसीसी की ओर से प्रियांशु शुक्ला, पवन निर्वाणी और आकाश सिंह ने 2-2 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए पवन निर्वाणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर स्वदेश सिंह, माधव तिवारी, सुभाष बोराना और अतुल खरे ने प्रदान किया।

आज का मैच: फेथ क्लब बनाम बीडीसीए अध्यक्ष एकादश — प्रातः 9 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here