33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारत का स्कोर 37/1, साउथ अफ्रीका 159 पर आउट

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (14 नवंबर) खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है, जिसमें भारत की पहली पारी 37 रन पर है और एक विकेट गिरा है। पारी में सुंदर 6 और केएल राहुल 13 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच का टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल 12 रनों के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का शिकार हो गए.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल बोल्ड मार्को जानसेन 12
केएल राहुल नाबाद 13*
वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 8*

विकेट पतन: 1-18 (यशस्वी जायसवाल, 6.6 ओवर)

बुमराह को 5, कुलदीप को 2, स‍िराज को 2 सफलता

कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम ने शुरुआत में संभलकर और तेज गति से रन बनाए। भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने रियान रिकल्टन को आउट कर दिलाई, जो बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। यह विकेट अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आया, जबकि बुमराह अपना 6वां ओवर फेंक रहे थे। इसके बाद बुमराह ने अपने सातवें ओवर में एडेन मार्करम को भी विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा दिया। मार्करम के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/2 हो गया।

इसके बाद स्कोर में 9 रन और जुड़े और कुलदीप यादव ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को लेग स्ल‍िप पर तैनात ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवाया. लंच तक साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 105/3 (27 ओवर्स) था. ले‍क‍िन लंच के तुरंत बाद ही कुलदीप का मैज‍िक फ‍िर चला और उन्होंने खतरनाक लग रहे व‍ियान मुल्डर को LBW आउट क‍िया. मुल्डर के आउट होने के बाद टोनी डी जोरजी भी 24 रन पर बुमराह की अंदर आती गेंद पर LBW हो गए.

इसके बाद अफ्रीकी टीम थोड़ी संभलती नजर आई, लेकिन तभी मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपने एक ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लिए—पहले काइल वेरेने और उसके बाद मार्को जानसेन को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका का स्कोर 147/7 हो गया। चायकाल से कुछ देर पहले कॉर्बिन बॉश अक्षर पटेल की गेंद पर केवल 3 रन बनाकर LBW आउट हो गए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भी कमाल दिखाया और साइमन हार्मर (5 रन) तथा केशव महाराज (0 रन) के विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी समेट दी। बुमराह ने 27 रन खर्च कर 5 विकेट झटके और टीम इंडिया की पारी पर दबदबा कायम किया।

भारत के लिए सर्वाधिक 5 विकेट हॉल (टेस्ट क्रिकेट)

37- रविचंद्रन अश्विन (106 टेस्ट)
35- अनिल कुंबले (132 टेस्ट)
25- हरभजन सिंह (103 टेस्ट)
23- कपिल देव (131 टेस्ट)
16- जसप्रीत बुमराह (51 टेस्ट)/ भगवत चंद्रशेखर (58 टेस्ट)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 159/10 (54.6 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम कैच ऋषभ पंत, बोल्ड जसप्रीत बुमराह 31
र‍यान र‍िकेल्टन बोल्ड जसप्रीत बुमराह 23
व‍ियान मुल्डर LBW कुलदीप यादव 24
टेम्बा बावुमा कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड कुलदीप यादव 03
टोनी डी जोरजी LBW जसप्रीत बुमराह 24
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 15*
काइल वेरेने LBW मोहम्मद स‍िराज 16
मार्को जानसेन बोल्ड मोहम्मद स‍िराज 00
कॉर्बिन बॉश LBW अक्षर पटेल 03
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 5
केशव महाराज LBW जसप्रीत बुमराह 0

विकेट पतन: 1-57 (र‍ियान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर), 3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर), 9-159 (साइमन हार्मर, 54.3 ओवर), 10-159 (केशव महाराज, 54.6 ओवर)

मुकाबले में भारतीय टीम में अक्षर पटेल को मौका दिया गया. वही वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ हाल में दिल्ली टेस्ट में खेले साई सुदर्शन को इस मुकाबले में मौका नहीं मिला. ऋषभ पंत की इस मुकाबले में वापसी हुई है. वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं. दोनों देशों के बीच कोलकाता में इससे पहले 3 मुकाबले हुए हैं, जहां 2 बार भारत को जीत मिली है और एक बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है.

कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

कोलकाता टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H)
44 टेस्ट, 16 भारत जीत, 18 भारत हारा, 10 ड्रॉ

भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट)
42 टेस्ट, 13 जीत, 9 हार, 20 ड्रॉ, 0 टाई

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में
3 मैच, 2 भारत जीता, 1 साउथ अफ्रीका जीता

साउथ अफ्रीका सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी (कोलकाता टेस्ट के ल‍िए र‍िलीज), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, र‍यान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles