SRH रिटेन कर सकती है अभिषेक, नितीश, इशान और हेड; सचिन, शमी और क्लासेन की छुट्टी लगभग पक्की

0

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में संतोषजनक नहीं रहा और टीम ने सीजन को छठे स्थान पर समाप्त किया। अब आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने होने वाला है, लेकिन उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी होगी।

हेनरिक क्लासेन की रिलीज़ होने की संभावना

हैदराबाद अब टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है, खासकर गेंदबाजी विभाग में। पिछले सीजन में बड़े नाम होने के बावजूद टीम प्रदर्शन में संतुष्ट नहीं कर पाई थी। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्हें 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। पिछले सीजन में क्लासेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और यदि हैदराबाद उन्हें रिलीज करती है, तो टीम के पर्स में बड़ी राशि वापस आएगी। यह राशि टीम को संतुलित करने और रणनीतिक बदलाव करने में मदद कर सकती है।

हैदराबाद ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था और वो भी संघर्ष करते नजर आए थे, ऐसे में ये टीम शमी को लेकर भी बड़ा फैसला कर सकती है। इसके अलावा ये टीम हर्षल पटेल, एडम जंपा, सचिन बेबी, राहुल जाहर, कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है। हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में है और ये टीम उन्हें शायद ही रिलीज करने का जोखिम उठाए। ऐसे में वो इस टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं।

अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी होंगे SRH द्वारा रिटेन

हैदराबाद की टीम इस बार जिन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है उसमें अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी जरूर होंगे जो भारतीय टी20 सेटअप का हिस्सा हैं। इसके अलावा ये टीम ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड को भी रिटेन कर सकती है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन भी टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं जबकि ये टीम जयदेव उनादकट और अंकित वर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी रिटेन कर सकती है।

SRH द्वारा रिटेन किए जाने वाले खिलाड़यों की संभावित लिस्ट

पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन स्मरण, अनिकेत वर्मा, जयदेव उनादकट।

SRH द्वारा रिलीज किए जाने वाले खिलाड़यों की संभावित लिस्ट

हेनरिक क्लासेन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, एडम जंपा, सिमरजीत सिंह, कामिंदु मेंडिस, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here