भारत ने पहली पारी में बनाए 189 रन, कुलदीप ने दिलाया साउथ अफ्रीका को पहला झटका

0

नई दिल्ली : कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का दूसरा दिन रोमांचक रहा। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई और 30 रनों की छोटी बढ़त हासिल कर सकी। जवाब में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चाय तक मेहमान टीम ने 18 रन बनाए और उसका एक विकेट गिर चुका था। एडेन मार्करम क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए थे.

भारत की पहली पारी: साइमन हार्मर की घातक गेंदबाज़ी

भारतीय टीम की शुरुआत पहली पारी में बिल्कुल अच्छी नहीं रही. बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 12 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दूसरे दिन के खेल के पहले घंटे में भी केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बैटिंग की. राहुल ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने चार हजार रन भी पूरे कर लिए. सुंदर 29 रनों के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने. इसके बाद क्रीज पर उतरे शुभमन गिल 4 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. चौका जड़ने के बाद उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की.

भारतीय टीम का तीसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा, जो 39 रन बनाकर स्पिनर केशव महाराज का शिकार बने. ऋषभ पंत (27 रन) ने कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन उनकी इनिग्स ज्यादा देर नहीं चली. पंत को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया. ध्रुव जुरेल भी 14 रन बनाकर साइमन हार्मर की गेंद पर चलते बने. जुरेल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 153/5 था. भारत को छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा, जो 27 रन बनाकर हार्मर की गेंद पर LBW हुए. जडेजा के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 171/6 हो गया. कुछ देर बाद ही कुलदीप यादव (1) भी मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए. मोहम्मद सिराज (1 रन) और अक्षर पटेल (16 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे. साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने चार विकेट झटके. मार्को जानसेन को भी तीन विकेट मिले.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 189 (62.2 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल बोल्ड मार्को जानसेन 12
केएल राहुल कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 39
वॉशिंगटन सुंदर कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर 29
शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट 4
ऋषभ पंत कैच काइल वेरेने, बोल्ड कॉर्बिन बॉश 27
रवींद्र जडेजा LBW साइमन हार्मर 27
ध्रुव जुरेल कॉट एंड बोल्ड साइमन हार्मर 14
अक्षर पटेल कैच मार्को जानसेन, साइमन हार्मर 16
कुलदीप यादव कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 01
मोहम्मद सिराज बोल्ड मार्को जानसेन 01
जसप्रीत बुमराह नाबाद 1*

विकेट पतन: 1-18 (यशस्वी जायसवाल, 6.6 ओवर), 2-75 (वॉशिंगटन सुंदर, 34.2 ओवर), 2-79* (शुभमन गिल, रिटायर्ड नॉट आउट), 3-109 (केएल राहुल, 39.5 ओवर), 4-132 (ऋषभ पंत, 43.4 ओवर), 5-153 (ध्रुव जुरेल, 48.3 ओवर), 6-171 (रवींद्र जडेजा, 54.3 ओवर), 7-172 (कुलदीप यादव, 55.5 ओवर), 8-187 (मोहम्मद सिराज, 59.6 ओवर), 9-189 (अक्षर पटेल, 62.2 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी: जसप्रीत बुमराह का घातक ‘पंजा’

साउथ अफ्रीका की पहले पारी में शुरुआत शानदार रही और उसका स्कोर एक समय 57/0 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की. नतीजा ये हुआ कि साउथ अफ्रीका छोटे स्कोर पर ही सिमट गया. एडेन मार्करम (31), रयान रिकेल्टन (23), वियान मुल्डर (24) और टोनी डी जोरजी (24) को स्टार्ट तो मिले, लेकिन ये खिलाड़ी उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे घातक साबित हुए. उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी दो-दो सफलता हाथ लगी.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 159/10 (54.6 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम कैच ऋषभ पंत, बोल्ड जसप्रीत बुमराह 31
र‍यान र‍िकेल्टन बोल्ड जसप्रीत बुमराह 23
व‍ियान मुल्डर LBW कुलदीप यादव 24
टेम्बा बावुमा कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड कुलदीप यादव 03
टोनी डी जोरजी LBW जसप्रीत बुमराह 24
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 15*
काइल वेरेने LBW मोहम्मद स‍िराज 16
मार्को जानसेन बोल्ड मोहम्मद स‍िराज 00
कॉर्बिन बॉश LBW अक्षर पटेल 03
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 5
केशव महाराज LBW जसप्रीत बुमराह 0

विकेट पतन: 1-57 (रयान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर), 3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर), 9-159 (साइमन हार्मर, 54.3 ओवर), 10-159 (केशव महाराज, 54.6 ओवर)

कोलकाता टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज

भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)

कुल टेस्ट मैच- 44
भारत ने जीते- 16
भारत ने हारे-18
ड्रॉ-10

भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट)

कुल टेस्ट मैच-42
भारत ने जीते- 13
भारत ने हारे- 9
ड्रॉ-20

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में

कुल टेस्ट मैच-3
भारत ने जीते- 2
भारत ने हारे-1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here