मध्यप्रदेश तैराकी संघ में पहली बार महिला सचिव का चयन, सुषमा चौबे बनीं नया चेहरा

0

2025–2029 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित, तैराकी संघ ने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की

NST News, Bhopal. मध्यप्रदेश तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को राजधानी के एक होटल में विशेष साधारण सभा की बैठक में किया गया। संघ ने इस बार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार महिला सचिव के रूप में सुषमा चौबे को चुना है। उनके चयन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक में संघ से मान्यता प्राप्त 27 जिलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया संघ की नियमावली के अनुसार चुनाव अधिकारी माजिद खान (सेवानिवृत्त विधि अधिकारी) द्वारा पूरी कराई गई। बैठक में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेश यादव और विशेष अतिथि के रूप में ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी 2025 से 2029 तक अपना कार्यकाल संभालेगी। चुनाव में ओ.पी अवस्थी को अध्यक्ष, चंद्रशेखर अवस्थी को कोषाध्यक्ष और उमाशंकर व्यास व सुधीर नेमा को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर जे.पी. सक्सेना, राजेश चौबे, हरीश शुक्ला, शरदेंदु शुक्ला और दीपक असरानी का चयन हुआ। जोनल सचिव कमलेश पांडे बने हैं। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत सदस्यों में उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, राजकुमार राठौर, एसके चार्ल्स शामिल हैं। कार्यकाारिणी सदस्यों में गोवर्धन यादव, रघुवीर तिवारी, प्रभु मूलचंदानी, पीयूष शर्मा, अभिषेक नेमा शामिल हैं। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कुल 15 सदस्यों का चयन किया गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओ.पी. अवस्थी ने कहा कि नई टीम तैराकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here