NST News, Bhopal.भोजपुर क्लब में चिल्ड्रन्स डे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले हुए। नाकआउट राउंड से लेकर फाइनल तक हर मैच रोमांच से भरा रहा और बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-14 तीनों श्रेणियों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। अंडर-7 में सेज टाइटन विजेता बना और राइजिंग स्टार उपविजेता रहा। अंडर-10 कैटेगरी में राइजिंग स्टार ने बाजी मारी जबकि भोपाल कोरफिट दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में भोपाल कोरफिट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता और स्टे कासा उपविजेता रहा। मैचों के दौरान बच्चों की ऊर्जा और खेल भावना देखने लायक थी। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पूरा साथ दिया और हर अच्छे शाट पर तालियां गूंजती रहीं।पुरस्कार वितरण समारोह में अरुणेश्वर सरन सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेताओं को सम्मानित किया।


