पाकिस्तान A से हार के बाद इंडिया A को बड़ा झटका, सेमीफाइनल की राह मुश्किल—जानें पूरा समीकरण

0

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के छठे मुकाबले में रविवार (17 नवंबर) को पाकिस्तान A ने इंडिया A को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। पाकिस्तान A दोनों ग्रुपों में से सबसे पहले अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीम बनी है। इस भारी हार का असर इंडिया A के नेट रनरेट पर पड़ा और उसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद टीम के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

पाकिस्तान ए हार के बाद इंडिया ए का रनरेट 7.4 से गिरकर 2.245 हो गया। ग्रुप बी में वह दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ए शीर्ष पर है। वह अबतक टूर्नामेंट में अजेय है। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच से पहले दिन में ओमान और यूएई के बीच मैच खेला गया। ओमान ने इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की और वह सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में है।

ग्रुप बी सेमीफाइनल रेस: क्या है पूरा समीकरण?
  • पाकिस्तान ए के सेमीफाइनल में पहुंचने से इंडिया ए बनाम ओमान के बीच 18 नवंबर को मैच नॉक आउट बन गया है। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी। साफ है इंडिया ए के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी आसान है।
  • कहते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। अगर ओमान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो यह जुमला सही साबित हो जाएगा। इंडिया ए के खिलाफ जीतने ओमान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन ऐसा होने की संभावना काफी कम है।
  • यूएई सेमीफाइनल की रेस से बाहर है। पाकिस्तान ए के खिलाफ उसे आखिरी लीग मैच खेलना है। यह मैच जीतने पर उसके दो अंक होंगे और यह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए 4 अंक होना जरूरी है।
ग्रुप बी के बाकी मैच

18 नवंबर – पाकिस्तान ए बनाम यूएई।
18 नवंबर- इंडिया ए बनाम ओमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here