एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: इंडिया A–पाकिस्तान A मैच के बाद अंक तालिका जारी, टॉप 5 बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ घोषित

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में रविवार (17 नवंबर) को दो मुकाबले खेले गए। ग्रुप बी के पहले मैच में ओमान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 2 विकेट से मात दी। वहीं, ग्रुप बी के ही दूसरे मैच में पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इन दोनों परिणामों के बाद टूर्नामेंट की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिला।

पाकिस्तान ए की टीम अजेय रहते शीर्ष पर पहुंच गई। इंडिया ए की टीम दूसरे नंबर पर है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए पहले और अफगानिस्तान ए दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका ए और हॉन्गकॉन्ग का खाता नहीं खुला है। सोमवार को श्रीलंका ए और हॉन्गकॉन्ग ए के बीच मैच है। दूसरा मैच बांग्लादेश ए और अफगानिस्तान ए के बीच है। अफगानिस्तान मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका

ग्रुप बी

रैंक टीम मैच जीत हार रनरेट
1 पाकिस्तान शाहीन 2 2 0 2.81
2 इंडिया ए 2 1 1 2.245
3 ओमान 2 1 1 -0.975
4 संयुक्त अरब अमीरात 2 0 2 -3.725

ग्रुप बी

रैंक टीम मैच जीत हार रनरेट
1 बांग्लादेश ए 1 1 0 7.195
2 अफगानिस्तान ए 1 1 0 0.122
3 श्रीलंका ए 1 0 1 0.122
4 हॉन्गकॉन्ग 1 0 1 -7.195
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: टॉप 5 बल्लेबाज़ और गेंदबाज़

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में इंडिया ए के वैभव सूर्यवंशी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अब तक 2 मुकाबलों में 189 रन जुटाए हैं। उनके पीछे पाकिस्तान के माज सदाकत 175 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और खास बात यह है कि वह अभी तक किसी भी मैच में आउट नहीं हुए हैं। वहीं गेंदबाज़ी विभाग में अफगानिस्तान के बिलाल सामी, पाकिस्तान के माज सदाकत, साद मसूद और उबैद शाह ने अब तक 4-4 विकेट झटके हैं, जिससे वे संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) 2 2 189 94.5 270 16 18
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 2 2 175 0 173.27 12 13
हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) 1 1 100 0 285.71 8 10
जितेश शर्मा (इंडिया ए) 2 2 88 88 214.63 8 6
सोहैब खान (संयुक्त अरब अमीरात) 2 2 74 37 145.1 4 7
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
बिलाल सामी (अफगानिस्तान ए) 1 4 24 4 11.25 45 1 0
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 2 6 36 4 6.5 26 0 0
साद मसूद (पाकिस्तान ए) 2 8 48 4 14.5 58 0 0
उबैद शाह (पाकिस्तान ए) 2 7 42 4 13.25 53 0 0
वसीम अली (ओमान) 2 8 48 3 17 51 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here