IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रही पूरी टीम, पाकिस्तान को पहले से था इंडिया के खिलाफ जीत का फार्मूला

0

नई दिल्ली: जितेश शर्मा की अगुवाई में इंडिया A को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान A के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में भारतीय टीम न तो बल्लेबाज़ी में दम दिखा पाई और न ही गेंदबाज़ी में प्रभाव छोड़ सकी, जिसके चलते वह पाकिस्तान के सामने एकतरफा रूप से पिछड़ गई।

वैभव सूर्यवंशी पर ही टिके रहे भारत के आस

पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ एक मजबूत और सोची-समझी रणनीति के साथ मैदान में उतरी थी, जबकि भारतीय टीम अपनी पहली जीत के उत्साह से उबर नहीं पाई और लगभग पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर निर्भर नजर आई। इसका टीम को खामियाज़ा भी भुगतना पड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अच्छी तरह मालूम था कि मैच जीतने के लिए क्या करना है, और उन्होंने अपने गेम प्लान को मैदान पर बेहतरीन तरीके से लागू करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता था और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला नहीं किया बल्कि गेंदबाजी का निर्णय लिया। यूएई के खिलाफ इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 297 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी पर पूरा भरोसा था कि वो भारत को जल्दी आउट करने में सफल रहेंगे और ऐसा ही हुआ।

भारतीय बल्लेबाज़ों ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत को पहले बल्लेबाज़ी का मौका मिला, तो टीम को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर मजबूत स्कोर की नींव रखेंगे। उन्होंने अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन 45 रन पर आउट हो गए। उनके बाद टीम में कई ऐसे बल्लेबाज़ मौजूद थे जो स्कोर को आगे बढ़ा सकते थे, मगर कोई भी जिम्मेदारी निभाने में सफल नहीं हुआ। वैभव के बाद कप्तान जितेश शर्मा, नेहल वढेरा और आशुतोष शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आए, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाए और टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई।

भारत ने 45 रन के भीतर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए। जिस समय बल्लेबाज़ों को क्रीज़ पर टिककर साझेदारी बनाने की ज़रूरत थी, वे तेज़ी दिखाने के प्रयास में जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटते नज़र आए। नतीजा यह हुआ कि टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के सामने लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था, जिसे उसने केवल 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 137 रन बनाते हुए आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस हार के बाद भारत अंकतालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि पाकिस्तान ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here