वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शो—सिर्फ 70 गेंदों में बनाए 189 रन, चौकों से ज्यादा बरसाए छक्के

0

नई दिल्ली: 14 साल के तूफ़ानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भारत का ‘बेबी रन मशीन’ कहना बिल्कुल उचित लगता है। वैभव इस समय एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में जितेश शर्मा की कप्तानी में इंडिया A की ओर से खेल रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए भरपूर रन जुटा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह बड़ा स्कोर बनाने से भले चूक गए हों, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी का तेवर वही रहा जो यूएई के खिलाफ नजर आया था।

वैभव का धमाका: सिर्फ 70 गेंदों में दो मैचों में ठोके 189 रन

वैभव सूर्यवंशी के खेलने का अंदाज और तेवर दोहा में भी वैसा ही है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने इंडिया के लिए अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 70 गेंदों का सामना किया है और इस पर उन्होंने कुल 189 रन बनाए हैं। वैभव का स्ट्राइक रेट अब तक 270.00 का रहा है जबकि उनका औसत 94.50 का है। वैभव ने इन दोनों मुकाबलों में एक शतक जड़ा है और बेस्ट स्कोर 144 रन है तो वहीं उनके बल्ले से 14 चौके और 16 छक्के अब तक निकल चुके हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपने टी20 करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने मात्र 42 गेंदों में 144 रनों की तूफ़ानी इनिंग खेलते हुए धमाल मचा दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा कर लिया। इस विस्फोटक पारी में वैभव ने 15 छक्के और 11 चौके जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 342.86 दर्ज किया गया, जो पूरी तरह उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है।

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की सहायता से 45 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 160.71 रहा। भारत ने जहां यूएई के खिलाफ जीत हासिल की थी, वहीं पाकिस्तान के सामने टीम को हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में भारतीय टीम केवल 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here