अखिल भारतीय जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में हरीश मेहता ने जीता गोल्ड मेडल

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। देहरादून में 13 से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में भोपाल ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत हरीश मेहता ने 10 मीटर राइफल अंडर प्रोन कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए कई अनुभवी पैरा शूटरों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। हरीश मेहता ने शुरुआत से ही सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया और स्थिरता, तकनीक तथा मानसिक संतुलन के दम पर बढ़त बनाए रखी। फाइनल राउंड में भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here