गिल्ट फ्री टीम बनी बिजनेसमैन प्रीमियर लीग सीजन 2 की चैंपियन

0

भोपाल : भारतीय युवक खेल कूद एवम् युवा संस्थान द्वारा आयोजित बिज़नेसमेन्स प्रीमियर लीग सीज़न 2 के फाइनल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गिल्ट फ्री ने स्कोप यूनिवर्सिटी को 32 रनों से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल्ट फ्री ने निर्धारित 20 ओवरों में 194/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने (104 रन 61 गेंदों पर जिसमे 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे और पीयूष टंडन ने (63 रन 44 गेंदों पर) ने अहम योगदान दिया।

स्कोप यूनिवर्सिटी की ओर से अमित शर्मा (2/26) और समीर जमील ( 1/42) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोप यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 19.5 ओवरों में 162 रन ही बना सकी और ऑल आउट होगयी। अभिषेक चंदेल ने 38 रन (30 गेंद) बनाए जबकि मोहित झावा (25 रन) ने भी उपयोगी पारी खेली।

गेंदबाजी में गिल्ट फ्री की ओर से संकेत दुबे ने 3 विकेट लिए और देवेंद्र-रवि ने 2-2 विकेट लेकर टीम को फाइनल का विजेता घोषित कराया।

इस भव्य मौके पर प्रदेश के महामंत्री श्री राहुल कोठारी जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई टूर्नामेंट के आयोजक श्री शरद पंडित और अमित भार्गव जी ने मुख्य अथिति का भव्य रूप से स्वागत किया और श्री राहुल कोठारी जी ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ दी साथ ही आयोजक करता श्री शरद पंडित और अमित भार्गव जी द्वारा इनामी राशि दी गई।

अन्य पुरस्कार – 
  • बेस्ट बैट्समैन – मोहित झावा
  • प्लेयर ऑफ़ थे सीरीज – मिराज मंडल
  • बेस्ट बॉलर- सायद फ़रान अली
  • बेस्ट फील्डर- पीयूष राज सक्सेना
  • क्लासिकल प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट- अभिषेक सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here