नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है, जो टीम के संतुलन और मजबूती में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कैफ के अनुसार, सीएसके ऐसे बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों की तलाश में होगी जो टॉप और मिडिल ऑर्डर में निरंतरता के साथ रन बना सकें और टीम की नई संयोजन रणनीति को और प्रभावी बना सकें।
कैफ ने खासतौर पर लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और कुछ अन्य विस्फोटक विदेशी खिलाड़ियों के नाम लिए, जो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी इकाई में नई जान डाल सकते हैं। इसके अलावा, सीएसके ने अपने कुछ भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजों को रिलीज किया है, जिन्हें बदलना टीम के लिए जरूरी हो गया है। इसी संदर्भ में कैफ ने CSK की संभावित बैटिंग लाइन-अप भी साझा की, जिसमें उन्होंने नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन और मध्यक्रम की नई संरचना पर जोर दिया।
CSK के पर्स में 43.40 करोड़: 12 खिलाड़ी रिलीज, 16 को रिटेन किया गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि CSK इस नीलामी में उन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकें। यानी टीम एक बार फिर अपनी पहचान के अनुरूप ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताने की रणनीति अपनाएगी, जिससे स्क्वॉड का संतुलन मजबूत बना रहे।
कैफ का बड़ा दावा: क्या ग्लेन मैक्सवेल CSK के लिए परफेक्ट फिट?
मोहम्मद कैफ का मानना है कि भले ही ग्लेन मैक्सवेल की मार्केट वैल्यू कुछ हद तक घटी हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा, ‘मैक्सवेल की वैल्यू कम जरूर हुई है, लेकिन अगर वह चेन्नई जाते हैं तो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह नई गेंद से ऑफ-स्पिन कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी कई बार किया है। चेन्नई की पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार होती हैं, इसलिए वहां उनकी गेंदबाजी और भी ज्यादा कारगर साबित होगी।’
लिविंगस्टोन: नंबर 5 पर परफेक्ट विकल्प, साथ ही छठे गेंदबाज की भूमिका में फिट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ ने कहा, “लियाम लिविंगस्टोन भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। वह पांच नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। अब जब एमएस धोनी ऊपर बल्लेबाजी नहीं करते, टीम को ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत है जो मध्यक्रम मजबूत कर सकें। CSK की परंपरा रही है कि उनकी बल्लेबाजी गहरी हो और ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दी जाती है। इसी वजह से ओवरटन, सैम करन, ड्वेन ब्रावो और एल्बी मोर्कल टीम में शामिल किए गए थे, क्योंकि वे दोनों—बल्लेबाजी और गेंदबाजी—में योगदान दे सकते थे।”
कैफ ने सुझाए डेविड मिलर और अभिनव मनोहर को भी CSK के लिए विकल्प
मोहम्मद कैफ ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मिडिल ऑर्डर में कई भारतीय विकल्प खो दिए हैं, इसलिए टीम नई प्रतिभाओं की तलाश में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि CSK डेविड मिलर पर भी दांव लगा सकती है। नंबर 5/6 के स्लॉट के लिए अभिनव मनोहर एक संभावित विकल्प हैं। पहले टीम के पास राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर जैसे खिलाड़ी थे, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए अब टीम ऐसे खिलाड़ियों की ओर देख रही है जो इस स्लॉट को मजबूती से संभाल सकें।”
मोहम्मद कैफ का अनुमानित CSK बैटिंग लाइन-अप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्ममद कैफ के मुताबिक, CSK के पास पहले से ही कई पक्के खिलाड़ी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैफ ने कहा, “संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ओपनिंग करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ तीन नंबर पर, डेवाल्ड ब्रेविस चार, शिवम दुबे पांच और आंद्रे रसेल या ग्लेन मैक्सवेल (यदि उपलब्ध हों) छह नंबर पर खेलेंगे। टीम में एमएस धोनी भी मौजूद रहेंगे।” इसके अलावा, कैफ ने जोर दिया कि टीम को एक स्पिनर, एक बॉलिंग ऑलराउंडर और संभव हो तो एक बेहतरीन ओपनर की भी जरूरत है।

