हितेश ने पूर्व विश्व चैंपियन ओकाजावा को हराया, विश्व कप फाइनल में भारतीय मुक्केबाजों का वर्चस्व बरकरार

0

ग्रेटर नोएडा : युवा मुक्केबाज हितेश गुलिया ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने दो बार के विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और एशियाई खेलों के चैम्पियन, जापान के सेवोन ओकाजावा को पराजित किया। इस जीत के साथ ही भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन विश्व कप फाइनल्स में दूसरे दिन भी जारी रहा।

हितेश ने 70 किलो वर्ग में 3-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके अलावा, जदुमणि सिंह (50 किलो), पवन बर्तवाल (55 किलो), सुमित कुंडू (75 किलो) और नवीन कुमार (90 किलो) ने भी अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारत के अब 20 पदक पक्के हो गए हैं, क्योंकि नौ मुक्केबाजों ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीत लिए, जबकि 11 मुक्केबाजों ने अपना अभियान सीधे सेमीफाइनल या फाइनल से शुरू किया।

सेना के बर्तवाल ने विश्व मुक्केबाजी कप के स्वर्ण पदक विजेता कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान को 5-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। सुमित ने 75 किलो वर्ग के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम हियोन ताए को भी 5-0 से मात दी। वहीं, स्ट्रांजा 2024 पदक विजेता नवीन ने कजाखस्तान के बेकत तंगातार को पराजित कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here