Ashes 2025-26: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, घातक तेज गेंदबाज की वापसी तय

0

नई दिल्ली: एशेज 2025-26 की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होने जा रही है। इस मैच से दो दिन पहले, बुधवार 19 नवंबर को इंग्लैंड ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में घातक तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी शामिल किया गया है, जिनकी चोट के बाद वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इसके अलावा टीम में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में शोएब बशीर को जगह दी गई है।

हालांकि, प्लेइंग 11 का अंतिम चयन अभी नहीं हुआ है। लेकिन यह स्पष्ट है कि पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी इसी 12 सदस्यीय टीम में से चुने जाएंगे। अगर टीम के संतुलन और पर्थ की परिस्थितियों पर नजर डालें तो शोएब बशीर को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इस मैच में पार्ट-टाइम स्पिनर की भूमिका जो रूट और हैरी ब्रूक भी निभा सकते हैं। पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक मदद देती है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम

बेन डकेट, जैक क्रॉली, जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस अटकिंसन, ब्राइडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ब्यू वेबस्टर, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, सीन एबट, स्कॉट बोलैंड, माइकल नसार, ब्रेंडन डोग्गेट, जेक वेदरलैंड।

एशेज 2025-26 का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिसबेन
तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड
चौथा टेस्ट: 25-29 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

इंजरी की मार झेल रही पूर्व विश्व विजेता टीम

2023 आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार चोटों की परेशानियों से जूझ रही है। कप्तान पैट कमिंस पहले ही टीम से बाहर हैं, जबकि पर्थ टेस्ट से कुछ दिन पहले जोश हेजलवुड भी चोटिल हो गए। उनके स्थान पर पहले टेस्ट के लिए माइकल नसार को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, अगर ब्रेंडन डोग्गेट को मेडन टेस्ट कैप मिलता है, तो उनका डेब्यू भी चर्चा का विषय बनेगा। अब यह देखने की बात होगी कि एशेज 2025 के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here