एनएसटी न्यूज, भोपाल। आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल ने इंटर स्कूल एथलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बॉयज और अंडर-14 गर्ल्स, दोनों वर्गों की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। यह प्रतियोगिता 22 नवंबर को सागर पब्लिक स्कूल, रातीबड़ में आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। गर्ल्स कैटेगरी में स्कूल के खिलाड़ियों ने छह इवेंट में पदक जीते। अग्रिम ने 600 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल हासिल किए। कनक साहू ने लॉन्ग जंप में गोल्ड और शॉट पुट में सिल्वर जीता। वंशिका ने 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल लेकर टीम को मजबूत किया। 4×100 मीटर रिले में सोनम प्रीत कौर, अग्रिम, वंशिका, कनक साहू और काव्या की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रीतम कुमार ने 400 मीटर में गोल्ड और 100 मीटर में सिल्वर जीता। लॉन्ग जंप में प्रियांशु कुमार ने गोल्ड और शॉट पुट में शोएब ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 4×100 मीटर रिले में अमन कुमार, प्रीतम, प्रियांशु, यने प्रजापति और आदित्य सिंह की टीम ने गोल्ड जीता। प्राचार्य प्रियंका त्रिवेदी और उपप्राचार्य शिल्पी अग्निहोत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कोच विवेक गौर और धर्मेश मिश्रा ने बताया कि बालिका वर्ग ने 44 अंक और बालक वर्ग ने 41 अंक लेकर ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की।


