एनएसटी न्यूज, भोपाल। हैदराबाद में तेलंगाना राज्य तैराकी संघ द्वारा भारतीय तैराकी महासंघ के तत्वाधान में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने दमदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन तक मप्र ने कुल 26 पदक जीत लिए, जिनमें 8 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं। मध्यप्रदेश के विक्रम बाथम, शुभम उपाध्याय और कृष्णचंद्र रायकवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 स्वर्ण पदक हासिल किए। दीक्षा कुशवाह ने 1 स्वर्ण और 2 रजत, जबकि कमलजीत कौर ने 1 स्वर्ण और 1 रजत जीता। बबीता चोरे और जगदीश दीक्षित ने 2-2 रजत जीते। निहारिका शर्मा, रचना खरे, संजय बाथम और गौरव सिंह के खाते में एक-एक रजत पदक आया। कांस्य पदकों में शुभ्रा गोयल और सुभाष गुप्ता ने 2-2 पदक जीते, जबकि सुनील पारिख को 1 कांस्य मिला। पुरुषों की मेडले रिले टीम—रामकुमार खिलरानी, विक्रम बाथम, कृष्णचंद्र रायकवार और सुनील पारिख ने 4×50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक हासिल किया। महिला रिले टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य जीता।


