26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

लक्ष्य सेन ने युशी तनाका को हराकर जीता खिताब, सिर्फ 38 मिनट में किया फाइनल पर कब्ज़ा

नई दिल्ली: भारत के युवा स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीज़न का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को सीधे सेटों में मात देकर यह टाइटल जीता। उनकी आक्रामक खेल शैली और बेहतरीन नियंत्रण ने उन्हें फाइनल में पूरी तरह हावी रखा।

लक्ष्य सेन ने मात्र 38 मिनट में युशी तनाका को दी मात

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लक्ष्य सेन ने अपनी बेहतरीन लय को फाइनल में भी जारी रखते हुए मात्र 38 मिनट में मुकाबला जीत लिया। उन्होंने 26 साल के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से सीधी गेमों में हराया। पूरे मैच के दौरान लक्ष्य ने शानदार कंट्रोल और आक्रामक खेल दिखाया, जिससे तनाका को वापसी का कोई मौका नहीं मिल पाया और मुकाबला एकतरफा अंदाज़ में भारत के नाम हो गया।

पिछले कुछ समय से लक्ष्य सेन अपनी लय में नहीं थे और उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रह पा रहा था। पेरिस ओलंपिक 2024 में वे चौथे स्थान पर रहे थे। साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले लक्ष्य ने इससे पहले अपना पिछला सुपर 300 टाइटल पिछले साल लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीता था। इसके अलावा, सितंबर में वे हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट में खिताब के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन फाइनल में हारकर उपविजेता बनने पर उन्हें संतोष करना पड़ा था।

लक्ष्य सेन के लिए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेमीफाइनल की तुलना में कहीं अधिक आसान साबित हुआ। सेमीफाइनल में जहां उन्हें जीत दर्ज करने के लिए कोर्ट पर 85 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा था, वहीं फाइनल मैच उन्होंने सिर्फ 38 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। फाइनल में उनके प्रतिद्वंदी जापान के युशी तनाका बिल्कुल भी लय में नज़र नहीं आए। उनके शॉट्स में सटीकता दिखी और ही नियंत्रण, जिसके कारण वे कई स्मैश गलत खेलने लगे। दूसरी ओर, लक्ष्य सेन पूरे मैच में अपने बेसिक्स पर टिके रहे और शांत दिमाग से खेलते हुए एकतरफा अंदाज़ में जीत हासिल की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles