महाबली वॉरियर्स और सुपर हिटर्स ने जीते रोमांचक मैच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। महाबली वॉरियर्स और सुपर हिटर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगला चरण पक्का किया। पहले मैच में ब्लेजिंग यॉर्कर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 141 रन बनाए। टीम के लिए धर्म ने 46 और आदित्य सिंह ने 28 रन जोड़े। महाबली वॉरियर्स के गेंदबाज चमके। मनोज मनवानी ने 4 विकेट लिए, जबकि अजीम खान ने 3 और पुष्पेंद्र चौहान ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में महाबली वॉरियर्स ने 144 रन बनाकर 8 विकेट पर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए मनोज मनवानी मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मैच में सुपर हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 178 रन बनाए। मोहित तंवर ने 45, वैभव विश्वकर्मा ने 41 और अभिषेक ने 40 रन बनाए। दैनिक जनचर्चा की ओर से सृजन जुनेजा और विनोद पाल ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दैनिक जनचर्चा की टीम 142 रन ही बना सकी और 36 रन से मैच हार गई। टीम के लिए अम्बर पाराशर और लविन मंदानी ने 28-28 रन जबकि जय देवनानी ने 22 रन बनाए। सुपर हिटर्स की ओर से वैभव विश्वकर्मा और सोनू कुर्रे ने 3-3 विकेट जबकि यतीश ने 2 विकेट लिए। दो ओर से शानदार प्रदर्शन करने पर वैभव विश्वकर्मा मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें पुरस्कार कुमारी डिम्पल लोधी, वरिष्ठ अधिवक्ता बी. एस. शुक्ला और पूर्व राष्ट्रीय पहलवान आशुतोष वशिष्ठ “बल्लू” ने दिया।

आज का मैच:

डीआरपी लाइन बनाम भेल भोपाल

समय: दोपहर 12 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here