एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी और खेल संदेश कल्याण समिति द्वारा आयोजित सेज कप-2025 टी-20 कॉर्पोरेट लीग में रविवार को स्कोप यूनिवर्सिटी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ओटीएस टीम पर आसान जीत हासिल की। मैच की सबसे बड़ी बात रही जय देवनानी की तूफानी शतकीय पारी। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोप यूनिवर्सिटी ने 20 ओवर में 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय देवनानी ने केवल एक छोर संभालते हुए 137 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ राहुल पिल्ले ने 34 और विक्रांत कोरी ने 33 रन जोड़े। ओटीएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीलम माहौरे और तरुण को एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए ओटीएस टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। नीलम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। कोमल राज ने 31, महेंद्र ने 29 और प्रिंस यादव ने 28 रन का योगदान दिया। स्कोप यूनिवर्सिटी की ओर से समीर, शशांक, अमान, जीसान और विक्रांत कोरी ने एक-एक विकेट लिया। शानदार शतकीय प्रदर्शन के लिए जय देवनानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पंकज पांडे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


