ओरिएंटल और एलएनसीटी ने राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्ज की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राधारमण समूह के खेल मैदान पर मंगलवार को खेले गए राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबलों में ओरिएंटल कॉलेज और एलएनसीटी (LNCT) ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने मजबूत खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में जगह पक्की की। वरिष्ठ पदाधिकारी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद रहे। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज का सामना एसएटीआई (S.A.T.I.) से हुआ। टॉस जीतकर एसएटीआई ने गेंदबाजी चुनी। ओरिएंटल ने 19.3 ओवर में 123 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 21, अंश पुरोहित ने 20 और मनस सोनी ने 18 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएटीआई की टीम 20 ओवर में 95 रन ही बना सकी और 9 विकेट खो दिए। ओरिएंटल की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट, सौरभ सिंह और विशाल मीणा ने 2-2 विकेट लेकर मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत के साथ ओरिएंटल कॉलेज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सुपर नॉकआउट मुकाबले में एलएनसीटी ने बंसल कॉलेज के खिलाफ मजबूत बल्लेबाजी दिखाई। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। रोहन ने 50 रन की शानदार पारी खेली। अभिनीत गौर ने 36 और अमित परदेशी ने 28 रन जोड़े। बंसल कॉलेज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। एलएनसीटी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विष्णु बागड़ी और हृषभ सिंह ने 3-3 विकेट झटके और प्रियंशु रमोशी ने 2 विकेट लेकर टीम को 32 रन से जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here