23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

साउथ अफ्रीका की घोषित पारी के बाद भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, क्योंकि आज मुकाबले का चौथा दिन चल रहा है। दोनों टीमें जीत के लिए जोर लगा रही हैं, लेकिन मैच की परिस्थितियों ने रोमांच को और बढ़ा दिया है। अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस समय यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं.

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए. यानी पहली इनिंग्स के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की बड़ी लीड मिली. टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता में आयोजित सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का पूरा हाल

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बेहद संभलकर की। तीसरे दिन के अंतिम सत्र में रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने मिलकर 8 ओवर तक पारी को बिना किसी नुकसान के आगे बढ़ाया। इस चरण में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह नई गेंद से कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए, जिससे साउथ अफ्रीका को मजबूत आधार मिल गया।

खेल के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को पहली कामयाबी दिलाई. जडेजा ने रयान रिकेल्टन (35 रन) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया. रिकेल्टन और एडेन मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद जडेजा ने एक बार फ‍िर अपनी फ‍िरकी का जाल ब‍िछाया और एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया. थोड़ी देर बाद ही टेम्बा बावुमा 3 रन के स्कोर पर वॉश‍िंगटन सुंदर की गेंद पर चलते बने. इसके बाद स्टब्स और टोनी डी जोरजी के बीच लंबी 101 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेक‍िन इस पार्टनरश‍िप का अंत रवींद्र जडेजा ने जोरजी को 49 रनों पर आउट कर क‍िया.

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
बल्लेबाज विकेट रन
रयान रिकेल्टन कैच मोहम्मद सिराज, बोल्ड रवींद्र जडेजा 35
एडेन मार्करम बोल्ड जडेजा 29
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद
टेम्बा बावुमा कैच रेड्डी बोल्ड वॉश‍िंंगटन सुंदर 03
टोनी डी जोरजी LBW रवींद्र जडेजा 49
व‍ियान मुल्डर नाबाद

विकेट पतन: 1-59 (रयान रिकेल्टन, 18.3 ओवर), 2-74 (एडेन मार्करम, 28.1 ओवर), 3-77 (टेम्बा बावुमा, 31.3 ओवर), 4-178 (टोनी डी जोरजी, 58.1 ओवर)

भारत की पहली पारी में मार्को जानसेन का कहर: लगाए छह विकेट

भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन उसके बाद उसने मोमेंटम गंवा दिया. भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 97 गेंदों पर 58 रन बनाए. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 92 बॉल पर 48 रनों का योगदान दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने इस दौरान कुलदीप यादव के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े, जिसके चलते भारतीय टीम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. स्पिनर साइमन हार्मर को भी तीन सफलताएं हासिल हुईं.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (201/10, 83.5 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल कैच मार्को जानसेन, बोल्ड साइमन हार्मर 58
केएल राहुल कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 22
साई सुदर्शन कैच रयान रिकेल्टन, बोल्ड साइमन हार्मर 15
ध्रुव जुरेल कैच केशव महाराज, बोल्ड मार्को जानसेन 00
ऋषभ पंत कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 07
रवींद्र जडेजा कैच साइमन हार्मर, बोल्ड मार्को जानसेन 6
नीतीश कुमार रेड्डी कैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन 10
वॉशिंगटन सुंदर कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर 48
कुलदीप यादव कैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन 19
जसप्रीत बुमराह कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 5
कुलदीप यादव नाबाद 2*

विकेट पतन: 1-65 (केएल राहुल, 21.3 ओवर), 2-95 (यशस्वी जायसवाल, 32.2 ओवर), 3-96 (साई सुदर्शन, 34.3 ओवर), 4-102 (ध्रुव जुरेल, 35.3 ओवर), 5-105 (ऋषभ पंत, 37.2 ओवर), 6-119 (नीतीश कुमार रेड्डी, 41.4 ओवर), 7-122 (रवींद्र जडेजा, 43.3 ओवर), 8-194 (वॉशिंगटन सुंदर, 78.1 ओवर), 9-194 (कुलदीप यादव, 81.5 ओवर), 10-201 (जसप्रीत बुमराह, 83.5 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी का शानदार शतक

मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बावुमा का ये फैसला सटीक साबित हुआ और मेहमान टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ी कर दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा.

मार्को जानसेन ने भी सात छक्के और छह छक्के की मदद से 91 गेंदों में 93 रन कूटे. भारत की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलताएं मिलीं. साउथ अफ्रीका ने मजबूत स्कोर बनाकर भारत को शुरुआत से ही दबाव में ला दिया.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (489/10, 151.1 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम बोल्ड जसप्रीत बुमराह 38
रयान रिकेल्टन कैच ऋषभ पंत, बोल्ड कुलदीप यादव 35
ट्रिस्टन स्टब्स कैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव 49
टेम्बा बावुमा कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 41
टोनी डी जोरजी कैच ऋषभ पंत, बोल्ड मोहम्मद सिराज 28
वियान मुल्डर कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड कुलदीप यादव 13
सेनुरन मुथुसामी कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड मोहम्मद सिराज 109
काइल वेरेने स्टम्प ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा 45
मार्को जानसेन बोल्ड कुलदीप यादव 93
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 05
केशव महाराज नाबाद 12*

विकेट पतन: 1-82 (एडेन मार्करम, 26.5 ओवर), 2-82 (रयान रिकेल्टन, 27.2 ओवर), 3-166 (टेम्बा बावुमा, 57.2 ओवर), 4-187 (ट्रिस्टन स्टब्स, 63.1 ओवर), 5-201 (वियान मुल्डर, 67.1 ओवर), 6-246 (टोनी डी जोरजी, 81.1 ओवर), 7-334 (काइल वेरेने, 120.3 ओवर), 8-431 (सेनुरन मुथुसामी, 138.1 ओवर), 9-462 (साइमन हार्मर, 143.1 ओवर), 10-489 (मार्को जानसेन, 151.1 ओवर)

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, साइमन हार्मर और केशव महाराज.

भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)

कुल टेस्ट मैच: 45
भारत ने जीते: 16
साउथ अफ्रीका ने जीते: 19
ड्रॉ- 10

भारत vs साउथ अफ्रीका H2H (भारत में)

कुल टेस्ट मैच: 20
भारत ने जीते: 11
साउथ अफ्रीका ने जीते: 6
ड्रॉ: 3

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles