19 साल के जवोखिमीर सिनदारोव बने सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व कप चैंपियन

0

गोवा: उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर जवोखिमीर सिनदारोव ने इतिहास रचते हुए फिडे चेस विश्व कप अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में चीन के वेई यी को हराया। टाईब्रेक में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 19 वर्षीय सिनदारोव ने वेई यी की एक गलती का फायदा उठाते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता और इस जीत के साथ वह विश्व कप इतिहास के सबसे कम उम्र के चैंपियन भी बन गए।

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी किए क्वालिफाई

सिनदारोव की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वह इस मेगा इवेंट में 16वीं सीड के रूप में उतरे थे। वह पिछले एक साल में बड़ी शतरंज प्रतियोगिताओं को जीतने वाले तीसरे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। 2024 में गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप जीती थी, जबकि दिव्या देशमुख ने इस साल महिला चेस विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। सिनदारोव और वेई यी दोनों कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं, जबकि रूस के आंद्रे एसिपेंको ने तीसरा और अंतिम स्लॉट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here