विराट कोहली सिर्फ 6 रन बनाते ही करेंगे कमाल, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों टीमों की स्क्वाड पहले ही घोषित की जा चुकी है। इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें टीम इंडिया के दो बड़े स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं, विराट कोहली, जो लंबे समय के बाद घर में वनडे सीरीज खेलेंगे, इस सीरीज में एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका हासिल कर सकते हैं।

कोहली के पास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का अवसर

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 31 वनडे मैच खेले हैं और 65.39 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 1504 रन बनाए हैं। कोहली इस लिस्ट में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कुल 2001 रन बनाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेलते हुए भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं, और उनके पास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है। कोहली ने अब तक घर पर अफ्रीका के खिलाफ 435 रन बनाए हैं, जबकि द्रविड़ ने 440 रन बनाए हैं। ऐसे में यदि कोहली इस वनडे सीरीज में केवल 6 रन और बनाते हैं, तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से घर पर अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोहली के पास सचिन को भी पीछे छोड़ने का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं। यदि कोहली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक भी शतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। अभी तक कोहली के बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कुल 5 शतकीय पारियां देखी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here