IND vs SA: टेम्बा बावुमा की निगाहें 10 साल का सूखा खत्म करने पर, जानें भारत-साउथ अफ्रीका की 14 वनडे सीरीज के परिणाम

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। टेस्ट में कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाकर 25 साल के भारत में टेस्ट जीत के सूखे को खत्म किया था। अब उनकी नजरें वनडे सीरीज में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने पर होंगी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने भारत में पिछली वनडे सीरीज 2015 में अपने नाम की थी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं। जिसमें से सात सीरीज भारतीय सरजमीं पर हुई हैं और सात सीरीज भारत ने साउथ अफ्रीका में जाकर खेली हैं। दोनों टीमों का अपने-अपने घर पर पलड़ा भारी रहा है। भारत में हुई 7 सीरीज में से 5 भारतीय टीम जीती है और सिर्फ एक बार प्रोटियाज ने बाजी मारी है। वहीं साउथ अफ्रीका में हुई सात में से पांच सीरीज प्रोटियाज ने जीती हैं तो दो पर भारतीय टीम ने कब्जा किया है।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुई 14 वनडे द्विपक्षीय सीरीज के परिणाम

(भारत में)
1991/92: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
1996/97: भारत को मिली जीत (मोहिंदर अमरनाथ बेनिफिट मैच)
1999/2000: भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
2005/06: सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ
2009/10: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
2015/16: साउथ अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज
2022/23: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

(साउथ अफ्रीका में)
1992/93: साउथ अफ्रीका ने 5-2 से जीती सीरीज
2006/07: साउथ अफ्रीका ने 4-0 से जीती सीरीज
2010/11: साउथ अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज
2013/14: साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2017/18: भारत ने 5-1 से जीती सीरीज
2021/22: साउथ अफ्रीका ने 3-0 से जीती सीरीज
2023/24: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 40 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 51 मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। भारत में खेले गए 32 मैचों में टीम इंडिया ने 18 और प्रोटियाज ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका में खेले गए 38 मैचों में प्रोटियाज की टीम ने 26 और भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है। पिछले 10 वनडे मुकाबलों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने आठ बार जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here