हिटमैन तैयार: शाहिद अफरीदी की बादशाहत पर चुनौती, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड की राह पर हिटमैन

0

नई दिल्ली: भारतीय ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर है। इनमें से दो विश्व रिकॉर्ड ऐसे हैं, जो रोहित शर्मा का नाम क्रिकेट इतिहास में अमर कर सकते हैं। आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी की बादशाहत को चुनौती दे सकते हैं।

इसके अलावा, रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन सकते हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के जड़े हों। वह पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जिनके नाम अब तक कुल 642 छक्के दर्ज हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 553 छक्के मारे थे।

यानी यह रिकॉर्ड उनका टूट नहीं सकता मगर वह इसी रिकॉर्ड में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। वह अगर 8 छक्के आगामी सीरीज में लगा देते हैं तो 650 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर लेंगे। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज हैं और रोहित ने 349 छक्के लगाए हैं। वह अगर आगामी वनडे सीरीज में तीन छक्के लगा देंगे तो वनडे के भी सिक्सर किंग बन जाएंगे।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

शाहिद अफ्रीदी- 351 (पारी 369)
रोहित शर्मा- 349* (पारी 268*)
क्रिस गेल- 331 (पारी 294)
सनथ जयसूर्या- 270 (पारी 433)
एमएस धोनी- 229 (पारी 297)

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 642 (पारी 535)
क्रिस गेल- 553 (पारी 551)
शाहिद अफरीदी- 476 (पारी 508)
ब्रेंडन मैकुल्लम- 398 (पारी 474)
जोश बटलर- 387 (पारी 401)

रांची में होगा पहला वनडे मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस श्रृंखला का पहला वनडे मुकाबला रांची में आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में कुल तीन वनडे मैचों का आयोजन होगा। पिछली बार की श्रृंखला में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 से पिछड़ गया था। इसके बावजूद, रोहित शर्मा उस श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस बार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टीम में शामिल नहीं हैं। ऐसे में केएल राहुल को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा इस श्रृंखला में टीम में वापसी कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here