दो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एमपी के पैडलर्स का जलवा, जीते सिल्वर और कई ब्रॉन्ज

0

NST News, Bhopal: उत्तराखंड के न्यू टिहरी में आयोजित प्रेसिडेंट कप ओपन इंटरनेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप और चौथी टिहरी कैनो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के पैडलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रेसिडेंट कप के सी–4 500 मीटर पुरुष वर्ग में सुधीर कुमार, हर्ष शर्मा, वैष्णवराज के. और मिथुन की टीम ने उम्दा तालमेल के दम पर सिल्वर मेडल जीता। चौथी टिहरी चैंपियनशिप में एमपी ने कई श्रेणियों में पदक हासिल किए। के–4 पुरुष 500 मीटर में संतोष, योगेश, रोहन और आदित्य ने ब्रॉन्ज जीता, जबकि के–4 महिला वर्ग में चंद्रकला, नेलू, रुकमणी और मनवी ने सिल्वर प्राप्त किया। के–2 पुरुष और महिला दोनों वर्गों में एमपी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। के–1 महिला 500 मीटर में रुकमणी डांगी ने और सी–2 महिला 500 मीटर में प्रगति–दिव्या ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। सी–1 पुरुष 500 मीटर में कृष्णा जाट ने उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन से सिल्वर जीता। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां आधुनिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक तैयारी का परिणाम हैं। इन परिणामों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एमपी की बढ़ती पहचान को और मजबूत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here