NST News, Bhopal: मध्यप्रदेश की शूटिंग टीम ने खेयो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में राजस्थान के स्कीट इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। शिवानी रैकवार ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में सटीक निशानेबाजी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि वंशिका और ज्योतिरादित्य की जोड़ी ने सिल्वर और मानसी–दुष्यांश की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता। महिला टीम इवेंट में मानसी, वंशिका और शिवानी की तिकड़ी ने लय कायम रखते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। पुरुष टीम वर्ग में ज्योतिरादित्य, दुष्यंत और अमन चौहान की टीम ने स्थिर खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और आधुनिक प्रशिक्षण का नतीजा है।


