16 छक्के, 8 चौके और 284 का स्ट्राइक रेट! अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका को किया हैरान

0

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पंजाब और बंगाल के बीच मुकाबले में केवल 52 गेंदों में 148 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 8 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 284 से ज्यादा रहा। इस पारी में अभिषेक ने मात्र 12 गेंदों पर अर्धशतक और 32 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी यह विस्फोटक पारी टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के लिए चेतावनी साबित होगी।

प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद शमी और आकाशदीप जैसे अनुभवी गेंदबाजों की लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दीं। इसके अलावा, उन्होंने सक्षम चौधरी और ऋतिक चटर्जी के खिलाफ भी 15 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बल्लेबाजी की। अर्धशतक पूरा करने के लिए अभिषेक ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए, और इस तरह टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अपने गुरु युवराज सिंह की बराबरी कर ली।

हरियाणा और हिमाचल के खिलाफ नहीं चले थे अभिषेक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के खिलाफ जमकर नहीं चला। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मात्र 6 और हिमाचल के खिलाफ 4 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए। हालांकि, बंगाल के खिलाफ मैच में अभिषेक ने इन पिछली असफलताओं की पूरी भरपाई की। उन्होंने केवल 32 गेंदों में 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से शतक पूरा किया और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।

पंजाब टीम ने बंगाल के खिलाफ मैच में 300 रन का विशाल स्कोर बनाया। इससे पहले, अभिषेक शर्मा ने पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ केवल 28 गेंदों में टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, पिछले सीजन गुजरात के उर्विल पटेल ने भी इतने ही गेंदों में शतक पूरा किया था। इस प्रदर्शन के साथ पंजाब टी20 में बड़ौदा (2024 में सिक्किम के खिलाफ) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी भारतीय टीम बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here