KKR से अलग होने के बाद आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास, IPL 2026 में अलग अंदाज में दिखेंगे

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले रविवार, 30 नवंबर को दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन रसेल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और IPL 2026 में कोचिंग की भूमिका निभाएंगे। 37 वर्षीय वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी से नहीं जुड़ेंगे। इसके बजाय, वह KKR के सपोर्ट स्टाफ में “पावर कोच” के रूप में शामिल होंगे और टीम को मार्गदर्शन देंगे।

आईपीएल में एंड्रयू रसेल का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। 12 सीज़न के अपने करियर में उन्होंने कुल 140 मैच खेले हैं। उन्होंने 174.18 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए और 9.51 की इकॉनमी रेट के साथ 123 विकेट लिए। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5 विकेट्स के साथ केवल 15 रन का रहा है। रसेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, और 2014 के ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने साइन किया।

एंड्रयू रसेल का आईपीएल करियर

एंड्रयू रसेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं। वह 2014 और 2024 में केकेआर की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे और 2015 तथा 2019 में दो बार एमवीपी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। रसेल को आईपीएल के सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक माना जाता है। उन्होंने अब तक 223 छक्के लगाए हैं, जिससे वह छक्का लगाने के मामले में सातवें नंबर पर हैं। उनसे केवल क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर ही आगे हैं।

आईपीएल 2025 में रसेल का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में एंड्रयू रसेल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने केवल 167 रन बनाए और 11.94 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए। इस प्रदर्शन ने उनकी फिटनेस और फॉर्म पर सवाल खड़े कर दिए। शायद इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम से रिलीज करने का फैसला किया। गौरतलब है कि मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here