भोपाल और इंदौर के पत्रकार मैदान में आमने-सामने, 21 दिसंबर को होगा मैत्री T-20 मैच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश की ओर से भोपाल और इंदौर के मीडिया इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण T-20 क्रिकेट मैच 21 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। मैच रविवार सुबह 10 बजे से इंदौर के यशवंत क्लब के मैदान पर शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दो शहरों के पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, संवाद और खेल भावना को बढ़ावा देना है। जानकारी के अनुसार दोनों शहरों की मीडिया टीमों के खिलाड़ी इस मैत्री मैच में हिस्सा लेंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पत्रकार संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने बताया कि इस तरह के मैच पत्रकारों को व्यस्त दिनचर्या से अलग एक सकारात्मक अवसर देते हैं, जहां वे खेल के माध्यम से जुड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here