99.2 ओवर, 681 रन: कोहली के शतक से कुलदीप-हर्षित की धूम तक — 10 पॉइंट्स में पूरा रांची वनडे

0

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दर्शकों को रोमांच से भरपूर क्रिकेट देखने को मिला। टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। हालांकि साउथ अफ्रीका ने भी मुकाबले में दमदार खेल दिखाया और आखिरी तक संघर्ष जारी रखा। भारत द्वारा दिए गए 350 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना सकी, परंतु उनकी जुझारू बल्लेबाजी ने मैच को आखिरी ओवर तक जीवंत बनाए रखा।

भारत के लिए विराट कोहली ने शतक जड़ा। उसके बाद गेंदबाजी में कुलदीप यादव और हर्षित राणा का कमाल देखने को मिला। शुरुआत में साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 रन पर तीन विकेट था। उसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। आइए जानते हैं 10 पॉइंट्स में इस मैच का पूरा हाल:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here