स्टार गेंदबाज का संन्यास: 294 मैचों और 380 विकेटों का शानदार सफर

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए 2015 के वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बुधवार, 3 दिसंबर की शाम अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। पिछले कुछ सालों में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनके फैंस टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे। आईपीएल 2023 में उन्होंने 27 विकेट और आईपीएल 2024 में 13 विकेट हासिल किए थे। बावजूद इसके, उन्हें राष्ट्रीय टीम में कोई मौका नहीं मिला और मोहित ने अब अपने क्रिकेट करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

मोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा करता हूं। हरियाणा की टीम से लेकर भारत की राष्ट्रीय टीम और आईपीएल तक का मेरा सफर हमेशा एक आशीर्वाद रहा है। मेरे करियर में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने मजबूत आधार का काम किया, इसके लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “बीसीसीआई, मेरे कोच, साथी खिलाड़ी, आईपीएल फ्रेंचाइजियाँ, सपोर्ट स्टाफ और सभी मित्रों का उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। मेरी पत्नी को विशेष शुक्रिया, जो मेरे मूड स्विंग और गुस्से को संभालती रही और हर परिस्थिति में मेरा समर्थन करती रही। अब मैं खेल को नए रूप में, नई जिम्मेदारियों के साथ सेवा देना चाहता हूं। थैंक यू सो मच, इनिंग्स खत्म, हमेशा आभार…”

मोहित शर्मा का करियर: संघर्ष से सफलता तक

मोहित शर्मा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2015 में किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे में उनके नाम 31 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट दर्ज हुए। वहीं, उनके पूरे करियर को देखें तो लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और आईपीएल मिलाकर मोहित शर्मा के नाम कुल 380 विकेट दर्ज हैं।

मोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 78 मैचों में कुल 86 विकेट हासिल किए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 44 मैचों में 127 विकेट अपने नाम किए। टी20 फॉर्मेट में मोहित ने 172 मैच खेलते हुए 167 विकेट लिए। आईपीएल में उन्होंने 120 मैचों में 134 विकेट अपने करियर में जोड़े। अपने आईपीएल करियर की शुरुआत उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से की थी, जबकि आखिरी बार वह पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here