IND vs SA: गिल के फिट न होने पर कौन खोलेगा पारी? अभिषेक के साथ यह खिलाड़ी सबसे बड़ा दावेदार

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले समाप्त होने के बाद भारतीय टीम अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर से होने वाली है। इस टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। चयनित स्क्वॉड में शुभमन गिल का नाम भी शामिल है, जो इस समय गर्दन की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं।

अभिषेक के साथ संजू कर सकते हैं पारी की शुरुआत

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में किस मैच से वापसी करेंगे, यह अभी तय नहीं है। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो कुछ शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर गिल सीरीज की शुरुआत तक पूरी तरह तैयार नहीं होते हैं, तो उनकी जगह पारी की शुरुआत कौन अभिषेक शर्मा के साथ कर सकता है।

अगर शुभमन गिल पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं रहते, तो पारी की शुरुआत अभिषेक के साथ संजू सैमसन कर सकते हैं। संजू सैमसन का प्रदर्शन हाल के समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन रहा है और उनके पास ओपनिंग का पर्याप्त अनुभव भी मौजूद है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें टी20 सीरीज में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, और सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह जितेश शर्मा को मौका दिया गया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here