34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

300+ रन बनाने के बावजूद भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 9 और पाकिस्तान-इंग्लैंड ने 5-5 बार दी मात – पूरी सूची

नई दिल्ली: भारत 3 दिसंबर 2025 की रात साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में चार विकेट से हार गया। यह हार प्रशंसकों के लिए और भी चुभने वाली थी, क्योंकि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों और केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से टीम ने 350 रन से अधिक का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक रन बनाना आमतौर पर जीत की गारंटी माना जाता है, लेकिन भारतीय टीम के साथ ऐसा 28 बार हो चुका है जब भारत ने 300 या उससे ज्यादा रन बनाने के बावजूद मुकाबला गंवाया। रायपुर में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार इस अनचाही सूची में ताजा उदाहरण बन गई।

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया बना सबसे बड़ा ‘किलर’

300 से अधिक रन बनाकर भारत को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 बार भारत को 300 या उससे अधिक स्कोर बनाने के बावजूद हराया है। इस लिस्ट में मोहाली, बेंगलुरु, सिडनी, कैनबरा और ब्रिस्बेन जैसे प्रसिद्ध मैदान भी शामिल हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड ने भारत को 5-5 बार हराया

इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड हैं। दोनों टीमों ने भारत को 300 से अधिक रन बनाने के बावजूद 5-5 बार हराया है। पाकिस्तान के खिलाफ यह हार रावलपिंडी, पेशावर, कराची, मोहाली और अहमदाबाद जैसे मैदानों पर दर्ज की गई। वहीं इंग्लैंड ने कार्डिफ, राजकोट, ईडन गार्डन, बर्मिंघम और पुणे में भारत को बड़े स्कोर के बावजूद शिकस्त दी।

सूची में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड भी

श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने 3-3 बार भारत को 300+ स्कोर के बावजूद हराया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दो बार ऐसा किया है। वेस्टइंडीज ने भी एक बार भारत को बड़े स्कोर के बावजूद मात दी है।

किस टीम से हारा नतीजा मैदान मैच की तिथि
श्रीलंका 02 रन से हारा कोलंबो (आरपीएस) 17 अगस्त 1997
न्यूजीलैंड 43 रन से हारा राजकोट 05 नवंबर 1999
दक्षिण अफ्रीका 10 रन से हारा नागपुर 19 मार्च 2000
पाकिस्तान 12 रन से हारा रावलपिंडी 16 मार्च 2004
पाकिस्तान 03 विकेट से हारा अहमदाबाद 12 अप्रैल 2005
पाकिस्तान 07 रन से हारा पेशावर 06 फरवरी 2006
वेस्टइंडीज 29 रन से हारा क्वालालंपुर 14 सितंबर 2006
पाकिस्तान 04 विकेट से हारा मोहाली 08 नवंबर 2007
पाकिस्तान 08 विकेट से हारा कराची 02 जुलाई 2008
ऑस्ट्रेलिया 03 रन से हारा हैदराबाद 05 नवंबर 2009
श्रीलंका 03 विकेट से हारा नागपुर 18 दिसंबर 2009
इंग्लैंड 06 विकेट से हारा कार्डिफ 16 सितंबर 2011
इंग्लैंड 09 रन से हारा राजकोट 11 जनवरी 2013
ऑस्ट्रेलिया 04 विकेट से हारा मोहाली 19 अक्टूबर 2013
ऑस्ट्रेलिया 05 विकेट से हारा वाका 12 जनवरी 2016
ऑस्ट्रेलिया 07 विकेट से हारा ब्रिस्बेन 15 जनवरी 2016
ऑस्ट्रेलिया 25 रन से हारा कैनबरा 20 जनवरी 2016
इंग्लैंड 05 रन से हारा ईडन गार्डन 22 जनवरी 2017
श्रीलंका 07 विकेट से हारा ओवल 08 जून 2017
ऑस्ट्रेलिया 21 रन से हारा बेंगलुरु 28 सितंबर 2017
ऑस्ट्रेलिया 04 विकेट से हारा मोहाली 10 मार्च 2019
इंग्लैंड 31 रन से हारा बर्मिंघम 30 जून 2019
न्यूजीलैंड 04 विकेट से हारा हैमिल्टन 05 फरवरी 2020
ऑस्ट्रेलिया 66 रन से हारा सिडनी 27 नवंबर 2020
ऑस्ट्रेलिया 51 रन से हारा सिडनी 29 नवंबर 2020
इंग्लैंड 06 विकेट से हारा पुणे 26 मार्च 2021
न्यूजीलैंड 07 विकेट से हारा ऑकलैंड 25 नवंबर 2022
दक्षिण अफ्रीका 04 विकेट से हारा रायपुर 03 दिसंबर 2025

ये आंकड़े साफ़ तौर पर बताते हैं कि सिर्फ बड़ा स्कोर बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में निरंतरता भी बेहद जरूरी है। कई मौकों पर भारतीय गेंदबाज अंतिम ओवरों में रन रोकने में नाकाम रहे, जिससे मैच जीतने का मौका हाथ से फिसल गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles