वैभव ने अर्जुन को पीछे छोड़ा, 150 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन; अर्धशतक से चूके

0

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में बिहार की टीम का मुकाबला गोवा से हो रहा है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर था कि अर्जुन तेंदुलकर नई गेंद से बल्लेबाजी करने आएंगे और उनका सामना 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से होगा। यह मुकाबला बिल्कुल वैसा ही रोमांचक रहा। वैभव ने अर्जुन की 10 गेंदों का सामना किया और 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर दर्शकों को अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

अपनी पारी में वैभव सूर्यवंशी 25 गेंदों में 46 रन बनाकर दीपराज गाउंकर का शिकार बने। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी में कुल चार चौके और चार छक्के लगाए, जिनमें से 10 गेंदें उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की खेलीं। अर्जुन के खिलाफ वैभव ने तीन चौके, एक डबल और एक सिंगल लेकर 15 रन जोड़े, जबकि पांच गेंदें डॉट रही। यानी अर्जुन और वैभव के बीच की यह भिड़ंत काफी रोमांचक और दर्शनीय रही।

SMAT 2025 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी अपनी इस पारी में अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, पिछले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था और इस उपलब्धि के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा, लेकिन पिछले मैच के बाद वैभव ने अच्छी लय पकड़ ली है। अब तक उनके बल्ले से पांच पारियों में कुल 186 रन बने हैं, जिसमें पिछले मैच की 108 रन की नाबाद पारी भी शामिल है।

अर्जुन तेंदुलकर के नाम 8 विकेट

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन दिए, लेकिन इसके अलावा अपने स्पेल की 14 गेंदों में केवल 17 रन खर्च किए। कुल 4 ओवर में अर्जुन ने 32 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ ही वह इस टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में कुल 8 विकेट लेने में सफल रहे हैं, जिसमें दो मैचों में उन्होंने 3-3 विकेट हासिल किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here