टी20 क्रिकेट में 600+ विकेट लेने वाले सिर्फ 3 गेंदबाज़; कोई भारतीय टॉप-10 में नहीं — देखें पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों तक सीमित नहीं रह गया है। दुनिया भर में चल रही टी20 लीग्स ने इस फ़ॉर्मेट को और भी बड़ा बना दिया है। कई बड़े खिलाड़ी अपने देश की टीमों से दूर हो चुके हैं—वे टी20 इंटरनेशनल तो नहीं खेलते, लेकिन विभिन्न टी20 लीग्स में धूम मचाते रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है वेस्टइंडीज के दिग्गज और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का। नरेन ने हाल ही में अपने 600 टी20 विकेट पूरे कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं।

आईएल टी20 लीग में अबु धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सुनील नरेन ने एक मैच में अपना यह बड़ा माइलस्टोन पूरा किया। शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाज़ टॉम एबल उनका 600वां विकेट बने। हालांकि इस उपलब्धि के बावजूद नरेन इस सूची में शीर्ष पर नहीं हैं—वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज का ही एक और दिग्गज गेंदबाज़ मौजूद है, जबकि पहले स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज़ कब्जा जमाए हुए हैं। भारतीय गेंदबाज़ों की बात करें तो टॉप-10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। दिलचस्प रूप से इस सूची में सबसे अधिक तीन खिलाड़ी वेस्टइंडीज, जबकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से दो-दो गेंदबाज़ शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी करियर मैच औसत इकॉनमी 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विकेट
राशिद खान 2015-2025 499 18.34 6.57 4 6/17 681
ड्वेन ब्रावो 2006-2024 582 24.4 8.26 2 5/23 631
सुनील नरेन 2011-2025 568 22.09 6.16 1 5/19 600
इमरान ताहिर 2006-2025 446 19.49 6.97 5 5/21 570
शाकिब अल हसन 2006-2025 462 21.62 6.81 5 6/6 504
आंद्रे रसेल 2010-2025 575 25.84 8.84 1 5/15 499
क्रिस जॉर्डन 2008-2025 418 27.05 8.61 0 4/6 439
वहाब रियाज 2005-2023 348 22.63 7.54 3 5/8 413
मोहम्मद आमिर 2008-2025 344 22.40 7.33 2 6/17 409
मोहम्मद नबी 2010-2025 464 24.95 6.98 1 5/15 391
भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी20 विकेट किसके नाम? जानिए टॉप भारतीय गेंदबाज़

टॉप-10 के आगे बढ़ें तो 11वें स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा, और उनके ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा मौजूद हैं। दोनों गेंदबाज़ों के नाम 390-390 टी20 विकेट दर्ज हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक टी20 विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए हैं, जो 384 विकेट के साथ इस सूची में 15वें स्थान पर हैं, हालांकि इसके बावजूद चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चहल के बाद भारतीयों में भुवनेश्वर कुमार 331 विकेट लेकर 31वें, जबकि जसप्रीत बुमराह 323 विकेट के साथ 33वें स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला के नाम 320 और रविचंद्रन अश्विन के नाम 317 टी20 विकेट दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here