कोहली ने वनडे रिकॉर्ड अपने नाम किया, क्या टेस्ट में रूट तोड़ पाएंगे सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? शतकों की टॉप 5 सूची

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025 के दूसरे टेस्ट में जो रूट ने शानदार शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का 40वां शतक था और खास बात यह रही कि उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर तीन अंकों की पारी खेली। इस पारी के साथ रूट सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं। जहां वनडे क्रिकेट में विराट कोहली पहले ही सचिन का शतकों वाला रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, वहीं अब टेस्ट क्रिकेट में रूट को सचिन के रिकॉर्ड के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है।

जो रूट अब तक 160 टेस्ट मैचों में 40 शतक लगा चुके हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक बनाए थे। रूट की खासियत यह है कि उनकी उम्र अभी 35 साल से कम है, जबकि सचिन ने अपना अंतिम टेस्ट 40 वर्ष की उम्र में खेला था। रूट की फिटनेस भी बेहतरीन बनी हुई है। ऐसे में यह बिल्कुल साफ दिखता है कि यदि वह अगले चार–पांच साल तक टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे, तो उनके पास टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनने का मजबूत मौका है।

सचिन और रूट के टेस्ट आंकड़े कैसे हैं? जानें पूरी तुलना

सचिन तेंदुलकर न केवल टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं, बल्कि उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है। 200 टेस्ट मैचों में उनके नाम 15,921 रन दर्ज हैं, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं जो रूट ने अब तक 160 टेस्ट मैचों में 13,686 रन बना लिए हैं, जिनमें 40 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। इसका मतलब है कि रूट सचिन के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं। इसके अलावा, सचिन के नाम टेस्ट में सर्वाधिक 68 अर्धशतक भी हैं, जबकि रूट ने अभी तक 66 अर्धशतक जमा लिए हैं, जो मास्टर ब्लास्टर के लिए एक और खतरे की निशानी है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 51 शतक (200 मैच)
जैक्स कैलिस- 45 शतक (166 मैच)
रिकी पोंटिग- 41 शतक (168 मैच)
जो रूट- 40 शतक (160 मैच)*
कुमार संगकारा- 38 शतक (134 मैच)

टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत शतक फिफ्टी चौके छक्के
सचिन तेंदुलकर 1989-2013 200 329 33 15921 248* 53.78 51 68 2058+ 69
जो रूट* 2012-2025 160* 291 25 13686* 262 51.45 40 66 1467 46
रिकी पोंटिंग 1995-2012 168 287 29 13378 257 51.85 41 62 1509 73
जैक्स कैलिस 1995-2013 166 280 40 13289 224 55.37 45 58 1488 97
राहुल द्रविड़ 1996-2012 164 286 32 13288 270 52.31 36 63 1654 21

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here