IND vs SA: कोहली की नजरें बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, देखें ये खास लिस्ट

0

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में लगातार दो शतक जड़ चुके विराट कोहली पर एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी। दरअसल, कोहली अपने करियर में पहले भी एक बार ऐसा कर चुके हैं जब उन्होंने लगातार तीन वनडे मैचों में शतक लगाए थे। अब वह अपने करियर में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। पूरी दुनिया में फिलहाल सिर्फ बाबर आजम ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करियर में दो बार लगातार तीन वनडे में शतक लगाने का कारनामा किया है।

बाबर आजम के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब अब विराट कोहली पहुंच चुके हैं। कोहली ने इससे पहले 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन वनडे मैचों में शतक जमाए थे। भारतीय खिलाड़ियों में कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी एक बार यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं बाबर आजम ने अपने करियर में यह उपलब्धि दो बार हासिल की है, और वे दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इसे दो बार किया है। इसके अलावा, कुमार संगकारा अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार वनडे मैचों में शतक जड़े हैं।

खिलाड़ी शतक रन टीम विरोधी मैदान मैच की तारीख
विराट कोहली 3 140 भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी 21 Oct 2018
157* भारत बनाम वेस्टइंडीज विशाखापत्तनम 24 Oct 2018
107 भारत बनाम वेस्टइंडीज पुणे 27 Oct 2018
रोहित शर्मा 3 102 भारत बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 30 Jun 2019
104 भारत बनाम बांग्लादेश बर्मिंघम 2 Jul 2019
103 भारत बनाम श्रीलंका लीड्स 6 Jul 2019
बाबर आजम 3 114 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर 31 Mar 2022
105* पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर 2 Apr 2022
103 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मुल्तान 8 Jun 2022
फखर जमां 3 101 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची 13 Jan 2023
117 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी 27 Apr 2023
180* पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड रावलपिंडी 29 Apr 2023
कुमार संगकार 4 105* श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मेलबर्न 26 Feb 2015
117* श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वेलिंग्टन 1 Mar 2015
104 श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 8 Mar 2015
124 श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड होबार्ट 11 Mar 2015
जहीर अब्बास 3 118 पाकिस्तान बनाम भारत मुल्तान 17 Dec 1982
105 पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर 31 Dec 1982
113 पाकिस्तान बनाम भारत कराची 21 Jan 1983
सईद अनवर 3 107 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका शारजाह 30 Oct 1993
131 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज शारजाह 1 Nov 1993
111 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका शारजाह 2 Nov 1993
हर्शेल गिब्स 3 116 दक्षिण अफ्रीका बनाम केन्या कोलंबो 20 Sep 2002
116* दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत कोलंबो 25 Sep 2002
153 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश Potchefstroom 3 Oct 2002
एबी डिविलियर्स 3 114* दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ग्वालियर 24 Feb 2010
102* दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत अहमदाबाद 27 Feb 2010
102 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 22 May 2010
क्विंटन डी कॉक 3 135 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत जोहानिसबर्ग 5 Dec 2013
106 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत डरबन 8 Dec 2013
101 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत सेंचूरियन 11 Dec 2013
रॉस टेलर 3 112* न्यूजीलैंड बनाम भारत हैमिल्टन 28 Jan 2014
105* न्यूजीलैंड बनाम भारत वेलिंग्टन 31 Jan 2014
105* न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान</td> दुबई 8 Dec 2014
बाबर आजम 3 120 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज शारजाह 30 Sep 2016
123 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज शारजाह 2 Oct 2016
117 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज अबु धाबी 5 Oct 2016
जॉनी बेयरस्टो 3 138 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड डुनेडिन 7 Mar 2018
104 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 10 Mar 2018
105 इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 10 Jun 2018
सीरीज 1-1 से संतुलित, निर्णायक मुकाबले की तैयारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहला मुकाबला रांची में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 349 रन बनाकर 17 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरा मैच रायपुर में भारत ने 358 रन बनाए, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब विशाखापत्तनम में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सीरीज का फाइनल फैसला होगा। गौरतलब है कि भारत में दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 10 सालों में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती, जबकि मेजबान टीम टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेने के लिए वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here