एलएनसीटी में आरजीपीवी नोडल वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट संपन्न, कई कैटेगरी में खिलाड़ियों ने चमक बिखेरी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी भोपाल द्वारा राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित आरजीपीवी नोडल वेटलिफ्टिंग (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में एनआरआई, सिस्टेक रातीबढ़, सिस्टेक गांधीनगर, ओरिएंटल, जेएनसीटी, टीआईटी, एलएनसीटीएस, एलएनसीटीई सहित कई संस्थानों के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 60 किग्रा वर्ग में सिस्टेक गांधीनगर के सी.एच. रोहित सिंघा ने स्वर्ण और एलएनसीटी के सिद्धार्थ ने रजत जीता।65 किग्रा में ओरिएंटल के रूद्र शर्मा को स्वर्ण और सिस्टेक रातीबढ़ के कौशल बर्मा को रजत मिला। 71 किग्रा में ओरिएंटल के अंश ने स्वर्ण और एलएनसीटी के आदित्य जैन ने रजत जीता। 79 किग्रा में टीआईटी के कार्तिक राजपूत ने स्वर्ण और एलएनसीटी के श्रेष्ठ जैन ने रजत हासिल किया। 88 किग्रा में एलएनसीटी के विशाल कुमार ने स्वर्ण और एलएनसीटीएस के आकाश दत्त ने रजत जीता। 94 किग्रा वर्ग में टीआईटी के सुमित सोनी ने स्वर्ण जबकि सिस्टेक रातीबढ़ के शशि कुशवाहा ने रजत प्राप्त किया। समापन समारोह में एलएनसीटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन, राष्ट्रीय मेडलिस्ट कान्हा त्यागी, हिमांशु थापा और मुकेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। सचिव महेश सोधिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 6 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल नोडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here