उड़ान अकादमी के प्रखर सिंह भोपाल अंडर-15 टीम में चयनित

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उड़ान क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ी प्रखर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल अंडर-15 डिवीजन की 15 सदस्यीय टीम में जगह बना ली है। प्रखर ने बीडीसीए चयन मुकाबलों और ट्रेनिंग कैंप के दौरान अपनी बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। भोपाल अंडर-15 की टीम एम.एम. जगदले इंटर-डिवीजन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने रीवा रवाना हो गई है। टीम अपना पहला मैच 7 दिसंबर से खेलेगी। प्रखर सिंह राइट-हैंड बल्लेबाज और ऑफ-स्पिनर हैं, जो उड़ान क्रिकेट अकादमी में हेड कोच राहुल पिल्लै के मार्गदर्शन में पूरे वर्ष अनुशासित अभ्यास करते हैं। उनके चयन पर उड़ान स्पोर्ट्स अकादमी के ओनर्स अनिल गोयल और कुंजन गोयल, हेड कोच राहुल पिल्लै, तथा सहायक कोच श्रुति श्रीवास्तव, हेमंत चौधरी, मनीष नरवरिया, उमंग तिवारी और दीपक ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here