रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की मलखंभ पुरुष टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता ब्रोंज

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) की मलखंभ पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों प्रनव कोरी, उत्कर्ष पांडे, पंकज गर्गमा, आदित्य गहलोत, यश ममोडिया और विश्नेश सुगंधी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन संतुलन, लचीलापन और तकनीकी दक्षता दिखाते हुए विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। टीम ने कठिन मुकाबलों के बीच मजबूत तालमेल, अनुशासन और निरंतरता के दम पर शीर्ष स्थान के दावेदारों में जगह बनाए रखी। इस उपलब्धि में कोच भरत बांधेवाल और मैनेजर विजय प्रताप सिंह के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की यूनिवर्सिटियों के श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टीम की इस जीत पर कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here