31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया की एकतरफा धमाकेदार जीत, पिंक बॉल टेस्ट में फिर इंग्लैंड की हुई हालत पतली

नई दिल्ली: ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 241 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 65 रन का लक्ष्य रखा, जिसे कंगारू टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया। पूरे मैच में बेहतरीन गेंदबाज़ी और प्रभावशाली प्रदर्शन के चलते मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपने स्कोर 134/6 से आगे खेलना शुरू किया, जहाँ बेन स्टोक्स और विल जैक्स की जोड़ी टीम की उम्मीदों का सहारा बनी। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विल जैक्स ने 92 गेंदों पर 41 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 152 गेंदों पर 50 रनों की जुझारू पारी खेली। हालांकि, उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड का लोअर ऑर्डर ज्यादा देर टिक नहीं सका। गस एटकिंसन 3 रन, ब्रायडन कार्स 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोफ्रा आर्चर 5* रन पर नाबाद लौटे। कुल मिलाकर इंग्लैंड दूसरी पारी में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में माइकल नेसर ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट और ब्रैंडन डॉकेट ने एक विकेट लिया। बता दें कि पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए मात्र 65 रनों का लक्ष्य था, जिसे कंगारू टीम ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। सिर्फ 10 ओवर में 65 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। वहीं ट्रेविस हेड ने 22 गेंदों पर 22 रन और सलामी बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड ने 23 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 511 रन बनाकर इंग्लैंड पर 177 रनों की विशाल बढ़त बना ली थी, जिसने मैच का रूख काफी हद तक एकतरफा कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles